फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र में तहसीलदार अशोक कुमार ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया और पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना वसूला। नगर और क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। जिसकोे लेकर प्रशासन की सख्ती का असर नहीं दिखा रहा है। प्रशासन कई बार छापामारी कर चुका है लेकिन प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग हो रहा है। सोमवार को तहसीलदार अशोक कुमार और नायब तहसीलदार मोनालिसा जौहरी की टीम ने नगर में कई स्थानों पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच रही। तहसीलदार ने प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। कई दुकानदारों ने छापेमारी की भनक लगते ही पॉलिथीन गायब कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें