टांडा। क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने अपने बेटे को तलाशने के लिए एसपी से गुहार लगाई है। उसने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। महिला का बेटा 4 महीने पहले अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के काशीपुर काम करने गया था। आरोप है कि उसकी पत्नी के एक गांव निवासी युवक से अवैध संबंध थे। काशीपुर पहुंचने के बाद पत्नी ने गांव निवासी युवक को फोन कर बुला लिया। जिसके बाद से महिला का बेटा गायब है। महिला पूछताछ करने गांव निवासी युवक के घर पहुंची। यहां युवक के पिता और परिजनों ने जान से मरने की धमकी देते हुए मारपीट कर महिला को घर से भगा दिया। महिला ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।