मिलक। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। छात्रा बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार बुधवार को छात्रा की किसी बात को लेकर अपने परिवार के एक सदस्य से कहासुनी हो गई। जिसको लेकर छात्रा नाराज हो गई। नाराज छात्रा ने छात्रा ने कुछ देर बाद घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिस पर उसकी हालत बिगड़ने गई। तब परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे नगर के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां पर छात्रा की हालत और बिगड़ने लगी। तब परिजन छात्रा को बेहतर इलाज के लिए बरेली ले गए। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जहरीला पदार्थ खाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।