फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर में दहेज के लालच में ससुरालियों ने शु्क्रवार को विवाहिता की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर रामनगर से टांडा पहुंचे परिजनों ने सुसराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रामनगर निवासी मोहम्मद शाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि परिवार ने उसकी छोटी बहन की शादी इसी वर्ष 27 मार्च को नगर के मोहल्ला पड़ाव निवासी जीशान से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ की थी। जिसमें उन्होंने हैसियत के अनुरूप दान दहेज दिया था लेकिन सुसराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इस कारण शादी के अगले दिन से उसको शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ससुराल में जीशान, परवीन, सबीहा तथा नजरीद मोटर साइकिल की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते। उसकी बहन जब रामनगर आती को ससुराल वालों की मांग पूरी करने को कहती लेकिन वो आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे। बीती ईद पर जब जीशान रामनगर आया तो उसने वहां पर भी मांग दोहराई। इसके बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता के मायके जाने पर रोक लगा दी तथा कहा कि बकरीद पर तू तभी घर जाएगी जब हमारी मांग पूरी हो जाएगी। वरना तुझे जान से मार देंगे। 17 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे उन्हें टांडा से किसी का फोन आया कि उनकी बहन को कुछ हो गया है। इस पर उसकी माँ राशिदा बेगम ने नवासे वसी को टांडा फोन किया। तब उसकी वसी की माँ मेहमूदा ने बताया कि उनकी पुत्री की मृत्यु हो चुकी है। इस पर उन्होंने दामाद जीशान तथा परिवार के अन्य लोगों से संपर्क करना चाहा लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद वो टांडा पहुंचे और देखा तो उनकी बहन की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने सुसराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जीत सिंह ने बताया की लड़की के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच सीओ राहुल कुमार द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें