टांडा। क्षेत्र के ग्राम कलैया नगला निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह दस वर्ष पूर्व करखेड़ा निवासी इक़बाल अली से हुआ था। विवाह में उसके पिता ने दान दहेज दिया था।उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे संतुष्ट नहीं थे और कार तथा जनरेटर कि मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आये दिन उसके साथ मारपीट करते रहते थे। कई बार पंचायत भी हुई जिसमें उक्त लोग माफ़ी मांग कर आगे से ऐसे न करने का कहकर मामला रफादफा कर देते थे। 5 अगस्त को साढ़े दस बजे उसके पति इक़बाल, अहसान अली तथा अकबर अली आदि कमरे में घुस आए तथा कार और जनरेटर की मांग दोहराई। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो