मिलक। ट्रेन की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मेंहीदनगर निवासी गोपाल दास बाबा शनिवार को घर पर आए बंदरों को भगाने के लिए लाइन पार तक चले गए। बंदरों को भगाकर वापस रेलवे लाइन पास कर घर लौट रहे थे। इस दौरान दोहरी लाइन पर आई ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।