मिलक। कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों पर लूट के केस की जांच कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भेजा। कुर्मी महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि सभा के दो पदाधिकारियों के खिलाफ बिलासपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित है। जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। ज्ञापन पर रवि गंगवार, प्रदीप कुर्मी, विनोद पटेल के हस्ताक्षर हैं।