मिलक। घरेलू कलह पर एक विवाहिता पर उसके पति ने केरोसिन छिड़ककर जलाने की कोशिश की। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर निवासी सुमन का अपने पति से आए दिन झगड़ा रहता है। आरोप है कि उसकी शादी को पांच साल गुजर गए हैैं और बेटा भी हैं लेकिन पति आए दिन तंग करता है। शुक्रवार को हुए आपसी कलह में आरोपी पति ने बकौल सुमन मिट्टी तेल शरीर पर डाल दिया और जिंदा जलाने की कोशिश की। विरोध पर मारपीट की गई। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।