मिलक। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक समेत एक युवक को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद बाइक चोरी की निकली। मिलक-बिलासपुर रोड पर सिंगरा मोड़ पर पुलिस की टीम ने बुलेट सवार एक युवक को रोका और पूछताछ की। बुलेट बाइक पर दिल्ली का नंबर होने पर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी सकपका गया। पूछताछ पर युवक की बुलेट बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर कोतवाली क्षेत्र के सिर्रा गांव पहुंची जहां पर आरोपी सिर्रा निवासी हिमांशु चौधरी के घर से दो अन्य बाइक बरामद की हैं। तीनों बरामद बाइक चोरी की निकली। प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि यह तीनों बाइक चोरी की है तथा वह बेचने के फिराक में था। उनका दावा है कि यह बाइक चुराता भी है। आरोपी हिमांशु के खिलाफ जालसाजी, जानलेवा हमले समेत तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जिसमें से एक बरेली किला थाने में दर्ज है। पुलिस ने आरोेपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया।