फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक के युवक को दिल्ली में जहर खुरानी गिरोह ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। दिल्ली से वापस चले मिलक के युवक से जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने छह हजार की नगदी और सामान लूट लिया। इसके वापस न लौटने पर परिवार में हड़कंप फोेन आने पर थमा। नगर के मुहल्ला असदुल्लापुर निवासी टेलर मोहम्मद जहांगीर का बेटा मोहम्मद इरफान 17 जुलाई को दिल्ली सिलाई का मैटिरियल लेने के लिए गया था। 18 जुलाई को परिवार वालों से शाम छह बजे बात हुई थी। तब उसने बताया था कि आनंद विहार बस स्टाफ पर हूं। जहां पर भीड़ अधिक होने के कारण देर लगेगी। बाद में करीब दो घंटे बाद इरफान को मोबाइल बंद हो गया। परिवार वालों ने सोचा कि बैटरी लो हो गई होगी, लेकिन वह 24 घंटे बीतने पर नहीं पहुंचा। परिवार वालों ने अपने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हए पुलिस को तहरीर दी थी। इस बीच सुबह दिल्ली से आई इरफान के मोबाइल फोन से परिवार को राहत मिली। इरफान को 18 जुलाई ही आनंद विहार में जहर खुरानी का शिकार हो गया था। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उसने होश आने पर यहां फोन किया तब परिवार वालों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें