मिलक। मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान हुई मारपीट में आसपास भी अफरातफरी मच गई। कोतवाली क्षेत्र के शाहदरा निवासी का दूसरे पक्ष से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसको लेकर मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। मारपीट पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों का नगर के सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने गांव निवासी आरिफ को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर भौवतपुर और घोसीपुरा में हुए झगड़े में वीर पाल, सावित्री तथा विक्की घायल हो गए। तीनों घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया।