मिलक। हूटिंग का विरोध करने पर बाइक सवारों ने खेत पर काम करने पर फायरिंग की। फायरिंग पर ग्रामीणों ने बाइक सवार को दौड़ा। तब बाइक छोड़कर भाग गए।
कोतवाली क्षेत्र के मैंनी गांव निवासी राजू अपने खेत में रविवार की शाम कर रहा था। सड़क के पास से गुजरने वाले बाइक सवार युवकों ने काम करते हुए हूटिंग कर दी। जिसको लेकर राजू और उसके साथियों ने विरोध किया। तब बाइक सवार युवकों को नागवार गुजरा। जिसको लेकर बाइक सवार युवक भड़क गए। आरोप है कि आरोपी बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। जिस पर जंगल में काम करने वालों में भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। जहां पर उन्होेने बाइक सवारों की हरकत का विरोध किया और उन्होने खदेड़ दिया। इस बीच वह अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस दोनों बाइकों को उठाकर कोतवाली ले आई। युवक ने बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।