फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी 1लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। विदेश भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी के शिकार युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला तंडोला निवासी मिश्रीलाल पुत्र रूपचंद ने आरोपी राम सिंह व अमर पाल सिंह के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि दोनों आरोपी सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। 10, 11 माह पूर्व 3 माह की छुट्टी पर आए हुए थे। आरोपियों ने उनके पुत्र विपिन व भतीजे कमल से दुबई भेजने के नाम पर 90- 90 हजार रुपए ले लिए। आरोपियों ने रकम तो ले ली लेकिन विदेश भेजने का कोई बंदोबस्त नहीं किया। जब वह दोबारा छुट्टी पर आए तब 12 जून को युवक के पिता ने आरोपियों के घर पहुंचकर रकम मांगी। जिस पर आरोपी आग बबूला हो गए और वहां से भगा दिया। उसके बाद युवक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पहुंचे। पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही विदेश मंत्रालय को भी मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें