फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में सड़क हादसे में कई राहगीर घायल,रेफर हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। सड़क हादसों में कई राहगीर घायल हो गए। गंभीर घायलों को रेफर किया गया।
विज्ञापन

रामपुर-बरेली रोड से कार सवार विहार के मधुबनी सीतामढी निवासी कार सवार यूनिस और वेवी जा रहे थे। इस बीच आई झपकी पर कार पलट गई। हादसे में कार सवार घायल हो गए। घायलों का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया। वहीं दूसरी ओर मिलक-बिलासपुर रोड पर ट्रेक्टर-ट्राली के चपेट में बाइक सवार दंपत्ति आ गया। हादसे में पजावा निकट गदइया निवासी जितेंद्र और उनकी पत्नी प्रियंका गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को रेफर कर दिया। उधर एक अन्य हादसे में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में शाहबाद निवासी फैजल घायल हो गया। घायल का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया। उधर मिलक-बिलासपुर रोड पर पुरैनियां जदीद के पास हुए एक हादसे में बाइक सवार बेहोश होकर गिर गया। बाद में उसको कुछ लोग कहीं पर इलाज को ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें