टांडा। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ बीड़ी कंपनी के मिलते जुलते नाम से लेबल लगाकर बीड़ी बेचने के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। बीड़ी कंपनी के स्वामी ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने उन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का आरोप है कि चारों आरोपी उसकी पंजीकृत कंपनी से मिलते जुलते नाम से बीड़ी बेचकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उसके ब्रांड का नाम खराब कर रहे हैं।