मिलक। महिला को मामूली बात पर पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरी घटना में पुलिस ने तीन को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का गांव के कुछ लोगों से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। जिसको लेकर मामला तूल पकड़ने लगा। आरोप है कि उन लोगों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला का नगर की सीएचसी में इलाज कराया गया। वहीं पुरैनियां खुर्द गांव में हुए झगड़े में पुलिस ने गांव तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।