फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीन वृद्ध ने शराब नहीं पी तो सरियों से पीटा, फायर झोका

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना धनारी क्षेत्र भिरावटी में नेत्रहीन वृद्ध पर गांव के दो लोगों ने शराब पीने का दबाव बनाया। वृद्ध ने मना किया तो दोनों ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं दूसरे दिन भी उसके घर जाकर धमकाया और हवाई फायर किया। घायल ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। भिरावटी निवासी शेर सिंह का आरोप है कि बुधवार की शाम छह बजे वह भैंस का दूध निकाल रहा था। उसी समय गांव के दो लोग आकर उसके वृद्ध पिता को शराब पिलाने का प्रयास करने लगे। पिता ने शराब पीने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी सरिया से पिटाई करने लगे। बचाने पहुंचा तो मेरी भी पिटाई कर दी। गुरूवार की सुबह एक आरोपी तमंचा लेकर घर आ गया। गाली देते हुए हवाई फायर कर चला गया। घायल शेर सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें