फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में गायब हुई महिला की चेन, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिला कारागार मुरादाबाद में महिला की सोने की चेन गायब हो गई। महिला ने कर्मचारियों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है। महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भतीजा जिला कारागार मुरादाबाद में बंद है। वह सोमवार को अपने भतीजे से मिलने अपने बेटे और बेटी के साथ जिला कारागार मुरादाबाद गई हुई थी। आरोप है कि जेल में मौजूद एक महिला आरक्षी ने उसकी तलाशी लेने के साथ-साथ उसके हाथ पर मोहर लगाई थी। इसी दौरान उसके गले से दो तोले की सोने की चेन गायब हो गई। मौजूद महिला आरक्षी और अन्य कर्मचारियों से इसकी शिकायत की और सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही। इस पर मौजूद कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसे भतीजे से भी नहीं मिलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें