फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में कार सवार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर पुलिस ने गुरुवार रात ताजपुर माफी मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इनसे अवैध हथियार भी मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि गुरुवार देर रात कटघर पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक इंडिका कार आई। पुलिस ने चालक को कार रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर कार दौड़ा दी। पुलिस ने ताजपुर माफी मार्ग पर कार को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत नहीं कि गोली किसी पुलिस वाले को नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी बदमाशों को दबोच लिया और थाने ले आई। यहां पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम अख्तर उर्फ नफीस नईम निवासी लोधी सराय थाना नखासा जनपद संभल और तीसरे ने शमशुद्दीन निवासी लखनिया थाना बछरायूं जनपद अमरोहा बताया। इसके अलावा तीनों के कब्जे से तमंचा बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें