पॉलिथीन बंद कराने के अभियान के छठे दिन शुक्रवार को टीमों को बाजार में कई जगह व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। कई जगह अधिकारियों को देखकर दुकानदारों ने पॉलिथीन छिपाकर रख लीं। जबकि कई अन्य ने जुर्माना देने से इंकार कर दिया।
शासन के निर्देश पर महानगर में पॉलिथीन रोकने का अभियान शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। नगर आयुक्त के आदेशानुसार चारों टीमों में से केवल अधिकारियों ने ही दुकानों में प्रवेश किया और दुकानदारों से बातचीत कर पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना वसूला। इसके बावजूद जगह-जगह विरोध हुआ। व्यापारियों ने टीमों को अभियान न चलाने को कहा। अधिकारियों के इंकार करने पर कई स्थानों पर दुकानदारों ने पॉलिथीन छिपाकर रख ली। जुर्माने की धनराशि देने से भी इंकार कर दिया। ऐसे में अफसरों ने संबंधित दुकानों का चालान कर दिया। इनकी आरसी काटकर जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बावजूद चारों टीम ने 40 किलो पॉलिथीन जब्त की और 22 हजार से ज्यादा रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान शनिवार को भी11 बजे से ज्यादा प्रभावी तरीके से चलाया जाएगा।