फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ की सरेराह की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने छेड़खानी कर रहे अधेड़ की धुना
विज्ञापन

मौलागढ़ के संगम विहार स्थित चंदौसी पब्लिक स्कूल के सामने हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी(संभल)।
छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे अधेड़ की सरेराह जमकर धुनाई की गई। मर्दानी बनीं छात्राओं ने शनिवार को मौलागढ़ के संगम विहार स्थित चंदौसी पब्लिक स्कूल के नजदीक मनचले का जमकर पीटा। राहगीरों ने मनचले को नसीहत देकर छोड़ दिया। काफी देर हंगामे के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कॉलेज से पढ़कर लौट रहीं थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्राओं के साथ अधेड़ व्यक्ति ने छींटाकशी की। विरोध करने पर अभद्रता करने लगा। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मौके पर भीड़ लग गई। छात्राओं का पक्ष जानने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मनचले को नसीहत देने के लिए पकड़ लिया। इस दौरान मर्दानी बनीं छात्राओं ने मनचले की जमकर पिटाई की। हंगामा होने लगा। बाद में राहगीरों ने मनचले को नसीहत देकर छोड़ दिया। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। छात्रा ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रंजन शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें