मुरादाबाद के ध्यानार्थ.......
हिंदू कॉलेज के छात्र की रहस्यमय तरीके से मौत
परिजनों का दावा बुखार से हुई है मौत, मोहल्ले में आत्महत्या की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी(संभल)।
हिंदू कॉलेज मुुरादाबाद के बीएससी के छात्र हर्षित (17) की बुधवार को सुबह नौ बजे रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। मोहल्ले से मिली जानकारी के मुताबिक हर्षित ने गृहक्लेश में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों का दावा है कि युवक की बुखार के कारण मौत हुई है।
नगर के मोहल्ला खुर्जा गेट अचारजान निवासी सुमन शर्मा का बेटा हर्षित उर्फ मुन्ना मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज से बीएससी कर रहा है। हर्षित की बुधवार को रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। मोहल्ले से मिली जानकारी के मुताबिक हर्षित ने गृहक्लेश के चलते बुधवार को सुबह नौ बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि परिजन आत्महत्या से इंकार कर रहे हैं। हर्षित के भाई मुकेश का कहना है कि कई दिन से बुखार आ रहा था। आत्महत्या की बात झूठी है। बुखार अनियंत्रित होने के कारण मौत हुई है। हर्षित की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
फोटो के साथ