फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर आए सजाफ्ता कैदी की तलाश में आई हरियाणा पुलिस बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरोल पर आया कैदी हुआ फरार
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)। पैरोल पर घर आए एक सजायाफ्ता कैदी की तलाश में आई हरियाणा पुलिस खाली हाथ लौट गई। वह साल भर पहले पैरोल पर आया था। कोतवाली क्षेत्र के पिपला शिवनगर गांव निवासी जयपाल हत्या के मामले में हरियाणा की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह कई वार पैरोल पर घर आ चुका है। अगस्त 2016 में वह 90 दिन के पैरोल पर आया था, लेकिन अवधि खत्म होने पर अभी तक वापस जेल नहीं लौटा है। पैरोल पर आए जयपाल के वापस न लौटने पर जिला कारागार प्रशासन ने वलदेव नगर थाना को सूचना दी। जिस पर हरियाणा पुलिस सजायाफ्ता कैदी की तलाश में यहां पहुंची। पुलिस ने उसकी जमानत लेने वाले लोगों के पास पहुंची और उसके पते की जांच की। तब मालूम हुआ कि वह बेगमाबाद के पास अशोकपुर में रहने लगा है। जिस पर हरियाणा पुलिस बेगमाबाद चली गई, लेकिन वहां पर भी जयपाल नहीं मिला। पुलिस खाली हाथ लौट गई है। स्थानीय पुलिस ने जयपाल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें