छेड़छाड़ के मामले में समझौता न करने पर पीट-पीटकर मार डाला
धनारी (संभल)। धनारी थाना क्षेत्र के बगठेर गांव में दबंगों का राज है। छेड़छाड़ की रिपोर्ट में समझौता नहीं करने से नाराज दबंगों ने रविवार को एक घर में घुसकर सरेआम एक परिवार की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। दबंगों के खौफ के आगे ग्रामीण तमाशाई बने। दंपत्ति व उसके पुत्र को दबंग मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग निकले। सूचना के बावजूद पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। आलम यह रहा कि हालत चिंताजनक होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार सुबह को अस्पताल ले जाते समय घायल ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए बल्वे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धनारी थाने के बगठेर में एक दबंग परिवार ने रविवार की शाम को किसान कल्याण सिंह यादव उर्फ कर्रू (50) पुत्र प्यारे लाल के घर में घुसकर परिवार को सड़क पर खींचकर जमकर मारपीट की। कर्रू, उसकी पत्नी राजवतीवपुत्रराजेश को लाठी डंडों से सरेआम इस कदर पीटा कि तीनों बेहोश होकर गिर पड़े। दबंग तीनों को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर चले गए। आसपास के कई ग्रामीण भी मौके पर आए लेकिन दबंगों के खौफ के आगे सिर्फ तमाशाई बने रहे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिसमौके पर नहींपहुंची। करीबएकघंटेबादएंबुेलंस पहुंची तो तीनों को थाने ले जाया गया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी गुन्नौर भिजवाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी उनकी हालत देखकर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। सोमवार की सुबह कर्रू की हालत बिगड़ी तो उसे मेरठ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में कर्रू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद धनारी थाना पुलिस में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस ने मृतक के भाई नरेशसे तहरीर लेकर गांव की महानंद यादव,गिरीचंद उर्फग्रीश सिंह,नेकपाल,राहुल यादव,राकेश यादव तथाअनेगीसिंह,अनिल केखिलाफ बल्वे की धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया। थानाध्यक्ष अता मोहम्मदने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सात आरोपियों के खिलाफ एक राय होकर घर में घुसकर जानलेवा हमला, हत्या, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी अभी फरार है।मृतक की पत्नी ने 19 सितंबर को हत्यारोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया था, आरोपी उसी मामले में समझौते का दबान बना रहे थे। इसी बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट की गई।