एक तरफ जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है तो दूसरी तरफ लाइनपार में पुलिस और आबकारी विभाग की सुस्ती है। प्रकाश नगर के पास रहने वाली महिलाओं का आरोप है कि इस कालोनी में अवैध शराब बिक रही है लेकिन पुलिस तथा आबकारी विभाग चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रकाश नगर की महिलाओं ं ने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग की टीम वहां पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आलम यह है कि अवैध शराब पीने के कारण आसपास रहने वाले युवा भी शराब की लत के शिकार हो रहे हैं। मोहल्ले में कई मजदूर सुबह से ही शराब पीकर घूमते हुए नजर आते हैं। पहले वहां अवैध शराब बेचने वाले पकड़े गए तो उनका धारा 60 एक्साइज एक्ट में चालान करके औपचारिकताएं पूरी कर दी गईं। शिकायत करने वाली महिलाओं में राज कुमारी, सुषमा, शीतल गुप्ता, रेनू बाला, वंशिका आदि हैं। इन्होंने पोर्टल के जरिए मुख्य मंत्री से भी शराब के अवैध करोबार की शिकायतें की हैं।
बिलारी और कटघर में पकड़ी अवैध शराब
मुरादाबाद। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि बुधवार को उप आबकारी आयुक्त आरके निगम और आबकारी टीमों ने बिलारी में दबिश दी गई। दबिशों में तीन एफआईआर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज की गई है। आरोपी गोकुल को कटघर ने गुलाबबाड़ी से 9 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। शहर में स्प्रिट एवं पेंट की दुकानों में भी चेकिंग की गई है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कटघर पुलिस ने पकडे़ कच्ची शराब के साथ दो पकडे़
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ राहुल निवासी गुलाबबाड़ी, दिनेश निवासी खरगपुर बाजे को 20 लीटर अपमिश्रित शराब और तीन किलो यूरिया बरामद की है। आरोप है कि यूरिया मिलाकर शराब बनाकर बेचने का कार्य आरोपी कर रहे थे।