फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पद्मावत एक्सप्रेस में सफर कर रही युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी कर दी। घटना मुरादाबाद में मंगलवार सुबह तीन बजे हुई। जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता एक भाजपा विधायक का सोशल मीडिया का कार्य देखती है। जबकि प्रतापगढ़ निवासी युवक दिल्ली स्थित प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती दिल्ली की रहने वाली है। वह एमए बीएड है। युवती उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक का सोशल मीडिया का कार्य देखती है। घटना के समय युवती दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। युवती ने जीआरपी को बताया कि वह दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के एस-6 कोच में सफर कर रही थी। जबकि सीट संख्या ग्यारह पर आरोपी अशोक निवासी कंधई पांडे का पूरबा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ सफर कर रहा था। मंगलवार सुबह तीन बजे ट्रेन मुरादाबाद से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी अशोक ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे देखकर घूरना शुरू कर दिया और गंदे इशारे भी किए। पीड़िता ने बरेली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी से शिकायत की। जीआरपी ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। घटना मुरादाबाद क्षेत्र में होने पर युवती की तहरीर और आरोपी युवक को मुरादाबाद जीआरपी को भेज दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने बरेली में तहरीर दी थी। बरेली से तहरीर आई है। केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें