फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का आरोपी ने किया अपहरण का प्रयास, डीएम ने कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दुष्कर्म पीड़िता का आरोपी ने अपहरण करने की कोशिश की। शिकायत पर जिलाधिकारी ने कोतवाली ठाकुरद्वारा के प्रभारी को आवश्यक प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए है। कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव की एक युवती शिक्षिका है। इस स्कूल में दूसरे गांव निवासी एक युवक भी आता था। उसने शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसाकर और उसे निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में वह शादी करने से मुकर गया। इस पर शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षिका ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह एक जुलाई को अपने भाई व मां के साथ ठाकुरद्वारा आ रही थी। तभी आरोपी और उसके साथियों ने गांव भरतावाला के पास उसके भाई की बाइक को गिरा दिया। उसका हाथ पकड़ कर जबरन कार में खींचने लगे। उसके भाई ने इसका विरोध किया। तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका की शिकायत पर डीएम ने कोतवाली ठाकुरद्वारा के प्रभारी को जांच कर प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें