फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएफटीएम में लगाए नारे आडियो में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम में सोमवार दोपहर श्रद्घांजलि सभा के बाद लगाए गए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे एक छात्र के मोबाइल की ऑडियो में कैद हो गए हैं। पुलिस ने इस ऑडियो को कब्जे में लेकर कई बार सुना है। इसके अलावा आरोपी मो. अब्बास के बयान वीडियो और ऑडियो दोनों में दर्ज किए हैं। अब दोनों ऑडियो केा मिलान के लिए लैब भेजा जाएगा। ताकी आरोपी के खिलाफ पुलिस पुख्ता साक्ष्य जुटा सके।
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे आईएफ टीएम विश्व विद्यालय में शहीदों के लिए श्रद्घांजलि सभा आयोजित की गई थी। आरोप है कि इसी दौरान होटल मैनेजमेंट के छात्र मो.अब्बास ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए थे। संस्थान के कुल सचिव संजीव अग्रवाल की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ (153 ए) नफरत फैलाने की कोशिश करना, (124 ए) देशद्रोह में केस दर्ज किया गया है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को एक मोबाइल का ऑडियो मिला है। ये ऑडियो कालेज के ही एक छात्र ने पुलिस को सौंपा है। जिसमें आरोपी छात्र पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑडियो को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


चेतावनी के बाद भी आरोपी ने नहीं बदला स्टेटस
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में दर्ज देशद्रोह के केस की जांच शुरू हो गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र मुजस्सम को एक अन्य छात्र ने सुबह साढ़े सात बजे कॉल कर कहा था कि उसके व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है। वह उसे बदल ले, लेकिन आरोपी छात्र ने उसे शाम तक भी नहीं बदला था। इसके बाद ही छात्रों के बीच इस बात को लेकर लंबी बहस चली थी। अगले दिन शनिवार को इसी बात को लेकर शहर में घंटों बवाल हुआ था।

फर्म में नारे लगाने वालों को बचा रही पुलिस
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के पंडित नगला रोड स्थित फर्म में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जिसे लेकर कर्मचारियों के दो पक्षों में इसे लेकर झगड़ा हुआ। कर्मचारियों के बयानों का वीडियो वायरल हो गया है। मंगलवार को कुछ संगठन कटघर थाने पहुंचे और उन्होंने नारे लगाने वालों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है।
योगी सेना के पदाधिकारी मंगलवार को थाने पहुंचे और उन्होंने फर्म के दो कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि शनिवार को फर्म में सभी कर्मचारी अपने अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान पुलवामा आतंकी घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। आरोप है कि दो कर्मचारियों ने भारत विरोधी नारे लगाए थे। उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए थे। पुलिस दो बार जांच करने के नाम पर फर्म में गई। लेकिन कर्मचारियों के बयान दर्ज किए बिना ही पुलिस वापस लौट गई। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि शिकायत आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


106 कश्मीरी छात्रों पर खुफिया तंत्र की नजर
मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में इन दिनों 106 कश्मीरी छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इनकी निगरानी बढ़ा दी गई है। इनकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। मुरादाबाद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। एमआईटी में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र रफी फारूख के खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज किया गया है। रफी फारूख भागा हुआ है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद अब दूसरे कश्मीरी छात्रों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस ये भी ध्यान रख रही है कि कहीं इनके साथ कोई घटना न हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें