ठाकुरद्वारा। मोबाइल के विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली के गांव बंकावाला निवासी प्रदीप कुमार ने गांव के प्रमोद, हरीश के खिलाफ पुलिस में अपनी मां क्रांति देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। क्रांति देवी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसको लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।