बिलारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद रोड स्थित एक गांव में रविवार की सुबह खेत से अपने घर आ रही किशोरी को पकड़ने की घटना में रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई है। किशोरी के पिता की ओर से दी तहरीर में कहा गया है कि खेत से घर आते समय रास्ते में मिले गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से उसकी बेटी को पकड़ लिया। हमलावर के चंगुल से किसी तरह छूटकर रोते हुए घर पहुंची। किशोरी के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।