फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लालबाग पुलिस चौकी के पास ही रहने वाले कपड़ा विक्रेता नदीम उर्फ अकबर अली (35) की शनिवार शाम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई । आरोप दो सगे भाइयों पर है। हत्या की वजह दोनों पक्षों के बीच रुपयाें के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद है। दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुगलपुरा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। यह भी आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए वहां से भाग गए हैं।
एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह ने बताया कि नदीम शनिवार शाम छह बजे बेटे को दुकान से सामान दिलाने के लिए निकला था। भाई हैदर ने बताया कि जब वह वापस घर लौटा तभी वहां पर गलशहीद थाने के पास रहने वाले दो सगे भाई आजम और उमैर मौजूद खडे़ थे। उन्होंने आवाज लगाकर नदीम को बातचीत के लिए बुलाया। बेटे को घर छोड़कर नदीम वहां पर पहुंचा। आरोप है कि दोनों युवकाें ने चाकू से नदीम के पेट में हमला कर दिया। इस घटनाक्रम को वहां पर मौजूद मोहल्ले के दो लोगों ने देखा। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गए। नदीम जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। इस सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। नदीम को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है । अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में नदीम की मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसे हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



हमलावरों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए लोग
मुरादाबाद। हैदर का आरोप है कि दोनों हत्या आरोपी हाथों में चाकू लिए थे, उन्होंने नदीम पर हमला किया और घटनास्थल से पैदल ही भाग निकले। हाथों में चाकू होने के कारण हमलावरों को पकड़ने की स्थानीय लोग हिम्मत नहीं जुटा पाए। हमलावरों ने पीछा करने वालों पर भी चाकू से हमला करने की धमकी दी।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
मुरादाबाद। नदीम की दस साल पहले शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी साजिया दो बेटे अहमद और हुजैब हैं। नदीम की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें