मुरादाबाद।
जमीन बेचने के नाम पर सवा करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इसकी शिकायत एसएसपी से की गई तो दंपती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लाकड़ी फाजलपुर में रहने वाले एक्सपोर्टर अभय गुप्ता ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि बुद्धि विहार निवासी प्रेमवीर सिंह व उसकी पत्नी मनोरमा सिंह ने ठगी की है। आरोप है कि दंपती ने लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक जमीन को बेचने का सौदा किया था। इसके लिए करीब सवा करोड़ रुपये लिए गए। बाद में पता चला कि जमीन तो बैंक में बंधक है। अभय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बैंक में बंधक प्रापर्टी के एक हिस्से को नीलामी के दौरान बैंक से 1.37 करोड़ रुपये में खरीदा। संपत्ति के दूसरे हिस्से को दंपती ने बैंक से नीलामी से पहले ही वापस छुड़ा लिया लेकिन संपत्ति की रजिस्ट्री अभय के नाम करने से इंकार कर दिया न ही रुपये लौटाए। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।