ठाकुरद्वारा। ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक पलट गई। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। कोतवाली के गांव कालाझांडा निवासी अशोक कुमार सोमवार को सुबह अपने भतीजे बंटी के साथ जसपुर के गांव कलियावाला में किसी काम से जा रहे थे। नगर के कमालपुरी चौराहे पर उनकी बाइक अचानक सामने से आए ट्रक को बचाने के प्रयास में पलट गई। जिससे बाइक पर सवार चाचा भतीजे घायल हो गए। दोनों को पहले नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अशोक कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया।