ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर की गई। थाना डिलारी के मुरादाबाद रोड पर स्थित एक गांव की महिला ने एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। वह उसके साथ शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जानकारी मिलने पर परिजनों नें इसकी शिकायत आरोपी युवक के घर पर जाकर की। तो आरोप है कि युवक के परिजनों ने कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।