फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के लिए निकला युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाला एक फाइनेंसर रविवार को घर से लखनऊ जाने के लिए निकला और बीच रास्ते से ही लापता हो गए। उनका मोबाइल बंद है, पत्नी ने पति के लापता होने के संबंध में नागफनी थाने में तहरीर दी है। पुलिस फाइनेंसर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डिप्टी गंज निवासी लवी बंसल ने बताया कि उनके पति सुमित बंसल (32) फाइनेंसर हैं। वह रविवार को घर से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। वह बस से लखनऊ तक जाने की बात कह रहे थे। शाहजहांपुर तक वह पहुंचे तो उनसे मोबाइल पर संपर्क होता रहा। इसके बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया। कई बार प्रयास करने पर भी जब फोन नहीं लगा तो उनको सुमित की चिंता हुई। उन्होंने सोमवार को नागफनी थाने में पति की गुमशुदगी की तहरीर दी है। पति की जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की गई है। एसओ नागफनी दिनेश शर्मा ने बताया कि सुमित की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। उनकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। शाहजहांपुर सहित अन्य जनपद की पुलिस से भी सुमित के बारे में जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें