मुगलपुरा के मुफ्ती टोला में गोकुलदास स्कूल के पास शनिवार रात बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी गई। गोलियों की आवाज से मुगलपुरा में सनसनी फै ल गई। लोग दुकानें बंद कर वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
कोतवाली के फीलखाना में रहने वाले मोहम्मद हसन अपने भाई फरदीन के साथ मुफ्ती टोला से जा रहे थे। इस दौरान उनकी उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह एक दुकान से पेट्रोल लेने पहुंचे। वहां पर उनका पर्स गिर गया जिसे अजमल ने उठा लिया। आरोप है कि हसन ने पर्स मांगा तो दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान अजमल पक्ष से अन्य लोग आ गए। सूचना पर हसन का भाई शाजेब आ गया। आरोप है कि अजमल ने हसन, फरदीन और शाजेब को पीटा। तीन राउंड फायरिंग कर दी तो दुकानें बंद कर लोग भाग गए। एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर अजमल और अमजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।