भोजपुर। थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम नकटपुरी कलां में बदमाश की जानकारी दी। इस पर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबिल धर्मेंद्र तिवारी, इमरान खां, व अनिल कुुमार ने मौके पर जाकर शरीफ निवासी लखनपुर थाना भोजपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो ग्राम चरस और 20 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शरीफ हिस्ट्रीशीटर है। इस पर भोजपुर थाने सात सहित विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों ने बताया है कि इस चरस की कीमत लगभग एक लाख रुपये होगी ।