फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका पहुंची मंडप तो बिन दुल्हन लौटी प्रेमी की बारात-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। मझोला में एक शादी समारोह में बुधवार रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब दूल्हे की प्रेमिका मंडप में पहुंच गई। उसने दूल्हे के साथ प्रेम संबंध का राज उजागर कर शादी रोकने की गुहार लगाई। प्रेमिका के हंगमे के बाद दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। रात भर मान मनौव्वल होती रही लेकिन बात नहीं बनी। बृहस्पतिवार सुबह बिन दुल्हन बारात वापस लौट गई है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

अमरोहा के अहमद नगर में रहने वाले युवक की शादी मझोला में रहने वाली एक युवती से बुधवार को होनी तय थी। रात को बैंड, बाजा और बारातियों के साथ दूल्हा विवाह स्थल पहुंचा। बारात की चढ़त का कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान बारातियों का पीछा करते हुए एक युवती वहां आ गई। वह लड़की के परिवार वालों के पास गई और शादी रोकने के लिए कहा। युवती ने बताया कि वह अमरोहा की रहने वाली है और दूल्हे की प्रेमिका है। तीन साल से उसका प्रेम संबंध है। वह उससे शादी करना चाहती है, प्रेमी उसे धोखा दे रहा है। इस वजह से वह मुरादाबाद आई है। साक्ष्य के तौर पर युवती ने दूल्हे के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से बात की और शादी से इंकार कर दिया। झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया और पुलिस केस करने की चेतावनी दी। इसके बाद वधू पक्ष को शादी के लिए राजी करने की कोशिशें हुईं लेकिन बात नहीं बनी। मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों पक्ष मंडी समिति पुलिस चौकी पहुंचे। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को शादी के कार्यक्रम के आयोजन में हुए खर्च वापस करने को कहा तो एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। बिन दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें