भोजपुर। तीन सप्ताह पूर्व क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना में मदरसे के लिए चंदा इकठ्ठा करने को फर्जीवाड़ा बताकर थाना डिलारी के गांव रहटामाफी स्थित मदरसा दारूल उलूम नईमियां गुलशने रजा के मौलाना लईक, मौलाना गुफरान और मौलाना असगर को बंधक बनाकर पीटा था। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। पुलिस ने मौलाना की तहरीर पर नदीम , अनीस और रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को तीनों मौलानाओं ने थानाध्यक्ष अजयवीर सिंह से दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।