फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलपुरा में चली लाठियां, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा के बरबलान कालोनी में एक कबूतर के चक्कर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों में से कुछ को पकड़कर थाने ले जाया गया। इस मामले में कार्रवाई की जाती कि उससे पहले दोनाें पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और आपसी विवाद बताकर समझौता करने को राजी हो गए। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर झगड़े का वीडियो स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मुगलपुरा पुलिस पर उपद्रवियों को बचाने का आरोप है।
वायरल हुए वीडियो में दो पक्षों के लोग आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो के बारे में जानकारी करने पर एसएचओ मुगलपुरा ने बताया कि मामला बुधवार शाम का है। एक पक्ष कबूतर पालने का काम करता है। उसका कबूतर उड़कर मोहल्ले में ही एक व्यक्ति की छत पर चला गया। जिसको मकान मालिक के लड़के ने पकड़ लिया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग मारपीट करने लगे, आपस में लाठी भी चलाई। पुलिस को जानकारी हुई तो मौके पर जाकर जांच की गई। दोनों पक्षों ने आपसी मामला बताया और शिकायत करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी के पास पहुंची वीडियो तो हरकत में आई मुगलपुरा पुलिस
मुरादाबाद। दोनाें पक्षों के बीच लाठी लेकर हो रही मारपीट की वीडियो बृहस्पतिवार को एडीजी प्रेम प्रकाश के पास भेज दी गई। वीडियो देखने के बाद एडीजी ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को वीडियो के आधार पर ट्रेस कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें