फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मामा भांजे की मौत-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी(मुरादाबाद)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह तेवरखास गांव के निकट तेज रफ्तार मारुति वैन की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे की मौत हो गई। वैन में सवार दस यात्री भी घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिलारी के तेवरखास गांव निवासी मुख्तयार सैफी का बेटा मैराजुल (22) भांजे साहिल (14) निवासी ग्राम फोलड़ा पट्टी थाना छजलैट हाल निवासी नगर कुंदरकी को लेकर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे बाइक से तेवरखास गांव से कुंदरकी की ओर जा रहे थे। मैराजुल को अपने भांजे साहिल को स्कूल तक पहुंचाना था। जैसे ही दोनो मामा भांजे बाइक से तेवरखास गांव से निकलकर हाईवे पर कुछ आगे पहुंचे तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी यात्री वैन ने बाइक को रौंद दिया। बाइक की टक्कर से मैराजुल और उसका भांजा साहिल दोनों दूर तक घिसटकर गंभीर घायल हो गए। घायल मैराजुल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी और साहिल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी ले जाया गया। बिलारी सीएचसी में डाक्टरों ने मैराजुल को मृत घोषित कर दिया। उधर साहिल को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में एम्बुलेंस में ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। मैराजुल के चाचा नजर हुसैन ने अज्ञात मारूति वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दुर्घटना में मारूति वैन में बैठीं सवारियां गुड़िया , अंजू , संजना , विपिन , रिंकी, कमलेश, मीना, कुलवंत सिंह निवासीगण ग्राम हरौरा थाना बिलारी घायल हो गए। मारूति वैन में सवार लोग चंडीगढ़ से होली का त्यौहार मनाने के लिए आए हैं जो मुरादाबाद से मारूति वैन में सवार होकर बिलारी होते हुए अपने गांव हरौरा जा रहे थे। सभी घायल मारूति वैन सवारों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया। जिसमें से कुलवंत सिंह समेत दो लोगों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें