फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब हुए युवक का शव तालाब में मिला-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद)
विज्ञापन

भगतपुर थानाक्षेत्र के सत्तीखेड़ा गांव से लापता राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसकी लाश में फेंक दिया। शनिवार दोपहर उसकी लाश में मिली तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन

सत्तीखेड़ा निवासी रामपाल सिंह का तीस वर्षीय बलवीर सिंह राजमिस्त्री था। वह काशीपुर के कचनाल में पत्नी के साथ रहता रहता था। 11 दिसंबर वह अपने घर लौटा था। रामपाल सिंह ने 19 दिसंबर को थाना भगतपुर में अपने बेटे बलवीर के गायब होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर की रात बलवीर सिंह अचानक घर से लापता हो गया था। परिजन सुबह जागे तो बलवीर सिंह लापता था। आसपास में उसकी तलाश की, परंतु सफलता नहीं मिलीं। परिजन ने बताया कि वह अगली सुबह से फिर बलवीर सिंह की तलाश में जुट गए थे। 29 दिसंबर दोपहर लगभग तीन बजे ग्राम सत्तीखेड़ा निवासी एक महिला सब्जी खरीदने के लिए गांव के पास के तालाब गुजर रही थी। उसकी नजर तालाब में पड़ी तो एक शव देखा। महिला की चीख पुकार आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद बलबीर के परिजन एवं अन्य ग्रामीण भी आ गए। मृतक की शिनाख्त बलवीर सिंह के रूप की गई। बलवीर सिंह के शव को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर थाना भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। परिजनाें ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बलवीर की हत्या करने के बाद ही उसका शव तालाब में फेंका गया है। थानाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें