फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाम से चोरी 35 लाख की सुपारी से लदा ट्रक मुरादाबाद में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

असम से चोरी किया गया सुपारी लदा ट्रक बुधवार को मुरादाबाद में पकड़ लिया गया। आसाम के जिला करीमनगर और कटघर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। ट्रक में करीब 35 लाख रुपये की कीमत की सुपारी लदी हुी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को बुधवार दोपहर अदालत में पेश किया।
कटघर सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि 19 सितंबर 2018 को असम के करीम नगर जनपद के बदरपुर थानाक्षेत्र से एक ट्रक में करीब 35 लाख रुपये की सुपारी लादकर कोलकाता भेजा गया था। इस ट्रक को चालक सलीम निवासी कांशीराम कालोनी थाना सिविल लाइंस (जनपद रामपुर), शकील निवासी धमौरा थाना मिलक जनपद रामपुर और गुड्डू सैफी निवासी गुरैर थाना मैनाठेर गए थे। आरोपी ट्रक लेकर कोलकाता नहीं पहुंचे और ट्रक लेकर मुरादाबाद आ आए। सभी का मोबाइल बंद हो गया। व्यापारी ने इस मामले की रिपोर्ट असम के करीमनगर जनपद में दर्ज कराई। यहां आरोपियों ने सुपारी बेचने के लिए लोगों से संपर्क किया लेकिन सुपारी नहीं बिक पाई। इसके बाद आरोपी ने व्यापारी को फोन कर 10 लाख रुपये में माल वापस करने को कहा। इसके बाद असम पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों का पीछा करते हुए मुरादाबाद पहुंच गई। यहां असम पुलिस के एएसआई गुलजार हुसैन अपनी टीम के साथ पहुंचे और कटघर पुलिस से संपर्क किया। दोनों प्रदेशों की संयुक्त पुलिस टीम ने कोहिनूर तिराहे के पास सलीम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सुपारी लदा ट्रक बरामद कर लिया। जबकि गुड्डू और शकील मौके से भाग गए। असम पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को अपने साथ लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ही बुने जाल में फंस गए आरोपी
मुरादाबाद। सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी मुरादाबाद से ट्रक लेकर असम पहुंच गए। वहां ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर ट्रक में सुपारी लदवा ली। जिससे सभी लेकर कोलकाता जा रहे थे। रास्ते से तीनों आरोपी ट्रक लेकर मुरादाबाद आ गए। यहां जब सुपारी नहीं बिकी तो आरोपियों ने सुपारी के मालिक को फोन कर दस लाख रुपये की मांग की। इसके बाद पुलिस आरोपियों को ट्रेस करते हुए मुरादाबाद तक पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें