ठाकुरद्वारा। कोर्ट ने पांच माह पूर्व हुई दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश एसओ डिलारी को दिए हैं। थाना डिलारी के गांव सिहाली खद्दर निवासी सलमा पत्नी नवाब ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसका पुत्र नासिर 17 अप्रैल को अपने मामा के गांव मिलक मोहब्बतपुर गया था। वहां वह पैदल जा रहा था। तभी इसी गांव के सफदर अली ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश एसओ डिलारी को दिए हैं।