डिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने पति सहित ससुराल वालों पर 50 हजार की नकदी, एक बाइक न देने पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मांग पूरी न होने पर युवक 6 जून को सुरजननगर बस स्टैंड पर पत्नी छोड़ कर भाग गया। किसी प्रकार युवती अपने मायके पहुंची। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ शकील, सास शकीला, नन्द हसीन निवासी जसपुर जनपद उधम सिंह नगर प्रदेश उत्तराखंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।