ठाकुरद्वारा। पिता को पीटने के आरोप में पांच लोगों को अलग अलग मामलों में पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के शरीफनगर निवासी शमशुददीन ने अपने पुत्र सददाम पर मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की थी। जिस पर पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जबकि जमीन के विवाद में झगड़ा कर रहे गोपीवाला निवासी मौ. हुसैन और ठाकुरद्वारा के मौहल्ला बहेड़ावाला निवासी हसरत अली को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उधर सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव दूल्हापुर पटटी जाट निवासी सलीम अहमद को पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से विवाद हो जाने पर गिरफ्तार किया। जबकि थाना डिलारी पुलिस ने गांव सिहाली खददर निवासी फरमूद को गांव के नवाव से झगड़ा करने पर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।