फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोरक्षक ने छजलैट की रम्पुरा गोशाला में देखी व्यवस्थाएं

Wed, 07 Oct 2026 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट की रम्पुरा स्थित गोशाला पहुंचे आरएसएस गो सेवा गतिविधि के जिला संयोजक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य विकास शर्मा ने व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने गोवंशीय पशुओं की सेवा करते हुए हरे चारे की कमी को देखते हुए चिंता जताई। इसी के साथ गोशाला के आसपास तेंदुए की गतिविधि के दृष्टिगत पिंजरा लगवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस गोशाला में 258 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं, लेकिन उनके लिए पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बीमार गोवंश का इलाज कराने की भी मांग की। मांगों में महत्वपूर्ण सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की भी बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें