फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने दिए डाक्टर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोर्ट ने गलशहीद थाना प्रभारी को डाक्टर दंपती के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ निवासी शहाजाद अहमद मझोला थानाक्षेत्र के आजाद नगर में रहते हैं। उन्होंने अधिवक्ता दयानंद शर्मा के जरिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि गलशहीद क्षेत्र में रहने वाले डाक्टर दंपती के अस्पताल में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए पार्टनरशिप हुई थी। आरोप है कि डाक्टर दंपती ने मेडिकल स्टोर का सामान गायब दिया। जब शहजाद ने अपने सामान के बारे में जानकारी की तो उसके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित का दावा है कि उसने इस मामले की शिकायत गलशहीद थाने और एसएसपी कार्यालय में भी गई थी, लेकिन डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद शहजाद ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें