फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवतियों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाला दंपती गिरफ्तार, पति ने छेड़खानी की वीडियो भी बनाई

Sat, 14 Sep 2024 06:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में युवतियों से छेड़खानी और वीडियो बनाने के आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दंपती पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है। आरोपी दंपती को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में युवतियों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले पति-पत्नी को मूंढापांडे थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्रशिक्षण केंद्र संचालिका के पति पर युवतियों से छेड़खानी करने का भी आरोप है।

विज्ञापन


मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रौंडा निवासी हिना अपने घर में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण केंद्र चलाती है। युवती और उसकी दो सहेलियां सिलाई सीखने जाती थीं। 14 जून की सुबह करीब 10 बजे हिना ने उन्हें सेंटर में बंद कर दिया और बाहर चली गई थी।

इस दौरान आरोपी मुस्तफा ने उनके साथ छेड़खानी की और वीडियो बना लिया। 16 जून की दोपहर करीब 12 बजे हिना ने पीड़िताओं को पकौड़ी लाकर दी और और खाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस दौरान मुस्लिम धर्म अपनाने का भी दबाव बनाया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

युवती के फोन पर भेजे अश्लील मैसेज, केस दर्ज

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के फोन पर एक युवक और एक युवती ने अश्लील मैसेज भेज दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शमीम नाम का युवक और उसकी साथी युवती अपने-अपने मोबाइल नंबर से उसे मैसेज भेज रहे हैं।

युवती इससे बहुत परेशान है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें