फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रंगदारी नहीं देने पर सभासदों ने ठेकेदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर पंचायत में शुक्रवार को वार्ड-3 में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर सभासदों और ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट हो गई। ठेकेदार ने सभासदों पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है रंगदारी नहीं देने पर उसे पीटा गया और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है।
नगर वार्ड नंबर-3 में सड़क निर्माण का काम कर चल रहा है। शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत के आधा दर्जन सभासद इस सड़क को देखने के लिए पहुंच गए और उन्होंने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर ठेकेदार भड़क गया। जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सभासदों ने भी ठेकेदार पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा था। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले ली है। इस मारपीट और हंगामे में आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

ठेकेदार महफूज हुसैन ने आरोप लगाया कि सभासद और उनके रिश्तेदार लगातार उससे एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहे थे लेकिन उसने जब रकम देने से मना कर दिया तो शुक्रवार की सुबह वह सड़क निर्माण के स्थान पर आ गए और मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना ली और वायरल कर है। सड़क निर्माण का काम सरकारी अधिकारियों के देख रेख में हो रहा है। किसी को कोई शिकायत थी तो वह लोग अधिकारियों से शिकायत करते। उसके साथ मारपीट करने की क्या जरूरत थी। उसने रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।
सभासद मोबिन मालिक, गुल, सरताज, रोहित, खालिद, हाशिम, अनस और शने अहमद ने बताया की वह लगातार घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराने की शिकायत अधिकारियों से कर रहे थे। हम सभी सभासद घाटिया समाग्री का विरोध कर रहे थे। सभासदों का आरोप है सभी ठेकेदार 50 प्रतिशत कमीशन नगर पंचायत अध्यक्ष को देते हैं। इसलिए ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। बिना वर्क ऑर्डर के काम कराया जा रहा है। सभासदों के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। हमला सभासदों पर किया गया है। उन्होंने भी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
- दो पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी
- सड़क निर्माण में शिकायत थी तो उसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। सरकारी काम में बाधा डाल कर मारपीट करना गैरकानूनी है। ठेकेदार को पीटा गया और उसकी वीडियो वायरल हो रही है। नगर पंचायत में कुछ लोग गुंडागर्दी करके रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। - याकूब, अध्यक्ष, नगर पंचायत पाकबड़ा
विज्ञापन

- मामला मेरे संज्ञान में आया है पूरे मामले की जांच कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। - पवित्रा त्रिपाठी, ईओ, नगर पंचायत पाकबड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें